प्रदेशानुभूति कार्यक्रम भारत का ऐक्य है-प्रो.संजीव कुमार शर्मा
'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' प्रकोष्ठ द्वारा हरियाणा प्रदेश पर केंद्रित प्रदेशानुभूति कार्यक्रम का हुआ आयोजन मोतिहारी। 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' प्रकोष्ठ, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिहार द्वारा चाणक्य परिसर स्थित पंडित राजकुमार शुक्ल सभागार में 'प्रदेशानुभूति' कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.संजीव कुमार शर्मा ने की। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो.संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' का प्रदेशानुभूति श्रृंखला कार्यक्रम केवल मात्र भौगोलिक दूरियों को जोड़ने का माध्यम नहीं है। अपितु भारतवर्ष की वैभवशाली परंपरा में अवगाहन करने,आत्ममूल्यांकन करने का मार्ग है। विराट संस्कृतियों की यह थाती हमारी शक्ति है। 'प्रदेशानुभूति' कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत आज 'हरियाणा' राज्य की विरासत एवं संस्कृति केंद्र में थी। जिसकी सुंदर प्रस्तुति प्रो. राजेन्द्र सिंह, अधिष्ठाता, मानविकी एवं भाषा संकाय तथा विभागाध्यक्ष, हिंदी विभाग ने दी। प्रो. सिंह ने पीपीटी के माध्यम से हरियाण...