Posts

Showing posts with the label Mahatma Gandhi central university bihar

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर महात्मा गांधी केंद्रीय विवि में ई संगोष्ठी:- राष्ट्र की छवि किसी भी व्यक्ति या संगठन से बड़ीः प्रो.शर्मा

Image
यह समय ऱाष्ट्रनिर्माण की पत्रकारिता का, मूल्यबोधों के जागरण का पत्रकार सोचें कि देश के निर्माण में उनकी भूमिका क्या हैः उपासने मोतिहारी (पूच) । देश के जानेमाने पत्रकार और प्रसार भारती भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष जगदीश उपासने ने कहा है कि यह समय राष्ट्र के नवनिर्माण की पत्रकारिता का है, भारतीय मूल्यबोधों के जागरण का है। कोरोना जैसी त्रासदी के समय देश की छवि को मीडिया के जरिए जिस तरह से प्रभावित करने की कोशिश की गई है वह खुद पत्रकारों के लिए और समाज के लिए भी विचारणीय है। वे हिंदी पत्रकारिता दिवस पर महात्मा गांधी पत्रकारिता विवि की ओर से महामारी कालीन पत्रकारिताः चरित्र और चुनौतियां विषय पर आयोजित राष्ट्रीय ई संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।  उपासने ने कहा कि पत्रकारिता में समाज को बदलने की ताकत है। चाहे स्वतंत्रता आंदोलन हो या आपातकाल या ऐसा कोई अन्य अवसर, मीडिया ने तमाम परिस्थियों में अपना दायित्व समझा। भारतीय मूल्यबोधों की स्थापना में मीडिया की बड़ी भूमिका रही है लेकिन कोरोना जैसी त्रासदी में पश्चिमी मीडिया के प्रभाव में आकर भारतीय मीडिया क...