कॉरपोरेट संचार के क्षेत्र में आगे असीम संभावनाएंः प्रो. आतिश पाराशर
एमजीसीयूबी के मीडिया अध्ययन विभाग की ओर से ई-गुरुमंत्र ज्ञान श्रृंखला की पांचवी कड़ी का हुआ आयोजन कॉरपोरेट संचार के विविध पहलुओं पर प्रसिद्ध संचारविद प्रो.अतीश पाराशर ने विद्यार्थियों का किया मार्गदर्शन मोतिहारी। दक्षिण बिहार केंद्रीय विवि के छात्र कल्याण संकाय अध्यक्ष सह मीडिया विभागाध्यक्ष प्रो.अतीश पाराशर ने कहा है कि जनसंपर्क विशेषकर कॉरपोरेट संचार के क्षेत्र में चुनौतियां हैं तो असीम संभावनाएं भी हैं। इसका दायरा केवल कंपनी के लाभ या छवि निर्माण तक सीमित नहीं है, यह प्रमुखतः संकट का ऐसा प्रबंधन है जहां सच बोल नहीं सकते जबकि झूठ बोलने की मनाही है। सच्चाई को इस रूप में अभिव्यक्त करना जिससे संस्थान का हित सर्वोपरि रहे और लोगों तक सही सूचना भी जाए। संचार के विद्यार्थियों को इसकी कला विकसित करनी होगी। वे महात्मा गांधी केंद्रीय विवि मोतिहारी के मीडिया अध्ययन विभाग की ओर से आयोजित गुरुमंत्र शृंखला की पांचवी कड़ी में कॉरपोरेट संचारः व्यावहारिक अनुप्रयोग और भविष्य की संभावनाएं विषय पर विद्यार्थियों से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि यह क्राइसिस...