Posts

भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद नई दिल्ली में डॉक्टोरल फेलोशिप के लिए शोधार्थी मनीष कुमार का चयन

Image
मोतिहारी। भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद नई दिल्ली द्वारा संचालित डॉक्टोरल फेलोशिप 2023 के लिए महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिहार के मीडिया अध्ययन विभाग के शोधार्थी मनीष कुमार गुप्ता का चयन हुआ है। मनीष मीडिया अध्ययन विभाग के सहायक प्रो. डॉ सुनील दीपक घोड़के के निर्देशन में अपना शोध कार्य कर रहे हैं। शोधार्थी मनीष कुमार पूर्व में यूजीसी द्वारा आयोजित पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय से नेट परीक्षा भी छः बार उत्तीर्ण कर चुके हैं।  इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो संजय श्रीवास्तव ने मनीष को ढेरों बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मनीष की यह उपलब्धि मीडिया के विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी। मीडिया अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अंजनी कुमार झा ने बधाई देते हुए कहा कि मनीष कुमार मेधावी शोधार्थी है और उनके शोध कार्य से समाज को नई दिशा मिलेगी।शोध निर्देशक डॉ. सुनील दीपक घोड़के ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मनीष कुमार अत्यंत रचनात्मक और अपने कार्य के प्रति परिश्रमी है। यह उपलब्धि उनके परिश्रम और शोध के प्र...

साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी : कांतेश मिश्र

Image
मोतिहारी। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के मीडिया अध्ययन विभाग द्वारा साइबर क्राइम विषयक विशेष व्याख्यान का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के संरक्षक कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव थे। मुख्य वक्ता श्री कांतेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक, मोतिहारी थे। अध्यक्षता मीडिया अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अंजनी कुमार झा ने किया। संचालन डॉ. परमात्मा कुमार और धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुनील दीपक घोडके ने प्रस्तुत किया।  बतौर मुख्य वक्ता श्री कांतेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक, मोतिहारी ने साइबर क्राइम के दुष्परिणामों के बारे में बताते हुए कहा कि जागरूकता ही इसका बचाव है। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम के सभी आयामों को समझ कर बहुत सावधानी पूर्वक इंटरनेट और उससे जुड़े कार्य को करने की करने की आवश्यकता है। साइबर अपराध के व्यवहारिक पहलुओं पर चर्चा करते हुए विभिन्न तरीके से किए जा रहे साइबर क्राइम के प्रकारों की व्याख्या करते हुए बैंक फ्रॉड, एटीएम क्लोनिंग ,मैट्रिमोनियल साइट पर वीडियो व तस्वीर ना साझा करने की सलाह दी। उन्होंने सुझाव दिया की साइबर ठगियों से एक कदम आगे रहने की जरूरत है। उन्होंने...

भाषा हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है : प्रो.संजय श्रीवास्तव

Image
मोतिहारी। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी, बिहार में मानविकी एवं भाषा संकाय के द्वारा भारतीय भाषा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी 'भारतीय कविता में राष्ट्रीय चेतना और सुब्रह्मण्य भारती' विषय पर बुद्ध परिसर स्थित आचार्य बृहस्पति सभागार में मंगलवार को संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक और विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि भाषा हमारे भावों के अभिव्यक्ति का माध्यम है। समाज की जटिल प्रक्रियाओं का अध्ययन एक सशक्त भाषा के माध्यम से हम कर सकते हैं। भाषा हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। नृजातियता का आधार भाषा है, जो उसका आधारभूत लक्षण है। भाषा समाज में राजनीति ध्रुवीकरण करने का भी कार्य करती है। भाषाओं में हम समानता देख सकते हैं । हमें भाषाई विवाद से और अंतर्विरोधों से उभरने की जरूरत है। भाषाओं से हम एकता को भी प्रेरणा लेनी होगी और बहुभाषी समाज का उत्तरोत्तर विकास करना होगा।  संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी से पधारे आचार्य प्रो....

प्रेस दिवस: भारतीय मीडिया की वर्तमान स्थिति

Image
                – रौशन कुमार पाण्डेय, पत्रकार आवाज-हीन की आवाज हूं, लोकतंत्र का मैं साज हूं जनता की आलोचनाओं का हर बार बनता मैं शिकार हूं  हां! मैं एक पत्रकार हूं। राष्ट्रीय प्रेस दिवस हमेशा 16 नवंबर को  मनाया जाता है। मीडिया जो भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में कार्य करती है। लेकिन विगत कुछ सालों में भारतीय मीडिया ने काफी उतार चढ़ाव का सामना किया है। राजनीतिक दलों के द्वारा लगाए गए तोहमत, गोदी मीडिया, मोदी मीडिया, दरबारी मीडिया जैसे शब्द आज भी पब्लिक डोमेन में है। बात उस समय से ज्यादा प्रभावी हो जाती है जब एका एक ये खबर आती है कि एनडीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया तब से मीडिया जगत में चर्चाओं का दौर चल पड़ता है कि आखिर रवीश के इस्तीफा का कारण क्या है। सभी लोग अपने अपने विचार और कारणों को प्रकट करते है और एक ऐसा माहौल बना दिया जाता है  की मीडिया की स्वतंत्रता बस नाम भर हीं रह गया। पत्रकारिता अपने समाप्ति की ओर अग्रसर है । वैश्विक पटल पर भी भारतीय मीडिया की छवि धूमिल करने का  पुरजोर ...

मीडिया अध्ययन विभाग में डिजिटल मीडिया पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

Image
मोतिहारी। मीडिया अध्ययन विभाग, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में  6 नवंबर, 2023 को 'डिजिटल मीडिया के व्यवहारिक आयाम' विषयक  विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ श्री राजेश कुमार ओझा थे। अध्यक्षता मीडिया अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अंजनी कुमार झा ने की। संयोजन विभाग के सहायक आचार्य डॉ. परमात्मा कुमार मिश्र ने की।  कार्यक्रम की शुरूआत विभागाध्यक्ष  मुख्य वक्ता को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मान से हुई। स्वागत एवं अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ.  अंजनी कुमार झा ने श्री ओझा के पत्रकारीय उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि आज दर्शकों का ध्यान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से यूट्यूब की ओर आकर्षित हुआ हैं। डॉ. झा ने कहा कि नित नए तकनीकी विकास से डिजिटल मीडिया समृद्ध होता जा रहा है और यह एक प्रभावी माध्यम के रूप में अपना स्थान बनाया है।   मुख्य वक्ता राजेश कुमार ओझा ने विद्यार्थियों को डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराते हुए कहा कि डिजिटल मीडिया का भविष्य उज्ज्वल है। मीडिया...

रांची के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में केविवि के छात्र विकास का चयन

Image
मोतिहारी। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (एमजीसीयू) के मीडिया अध्ययन विभाग के प्रथम बैच 2020-2023 के छात्र विकास कुमार उपाध्याय का चयन रांची के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान के डिजिटल विंग में हुआ है।  ज्ञात हो कि विकास अपने इंटर्नशिप की शुरुआत जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से किया और बाद में दिल्ली और पटना के महत्वपूर्ण मीडिया संस्थानों में भी अपनी इंटर्नशिप की। विकास ने शुरू से ही मेधावी विद्यार्थी के रूप में अपनी उत्कृष्ट पहचान बनाई थी। इस उपलब्धि पर महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो संजय श्रीवास्तव ने विकास कुमार उपाध्याय एवं विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अंजनी कुमार झा एवं शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह न केवल महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी के लिए बल्कि चंपारण के लिए खुशी का पल है।  साथ ही कुलपति प्रो. श्रीवास्तव ने मीडिया अध्ययन विभाग के बीएजेएमसी प्रथम बैच की इस सफलता को अन्य विद्यार्थियों के लिए अनुकरणीय बताया। उन्होंने कहा कि मीडिया का भविष्य पूर्ण रुप से डिजिटल होने वाला हैं। आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि विका...

रौशन पाण्डेय का चयन प्रतिष्ठित समाचारपत्र में रिपोर्टर पद पर

Image
मोतिहारी। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (एमजीसीयू)  के मीडिया अध्ययन विभाग  तृतीय बैच के छात्र रौशन कुमार पाण्डेय का चयन मोतिहारी के प्रतिष्ठित समाचार पत्र में बतौर रिपोर्टर हुआ है। ज्ञात हो कि उसने अपनी इंटर्नशिप की शुरुआत पटना के प्रतिष्ठित समाचार पत्र  से की। रौशन ने शुरू से ही मेधावी विद्यार्थी के रूप में अपनी पहचान बनाई थी। इस उपलब्धि पर महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो संजय श्रीवास्तव ने रौशन  पाण्डेय एवं विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अंजनी कुमार झा एवं शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह न केवल चंपारण के लिए बल्कि महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए खुशी का पल है। साथ ही कुलपति प्रो. श्रीवास्तव ने  मीडिया अध्ययन विभाग के एमजेएमसी तृतीय बैच की इस प्रथम सफलता को अन्य विद्यार्थियों के लिए अनुकरणीय बताया। उन्होंने कहा कि मीडिया में करने के लिए बहुत कुछ हैं। आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि रौशन पाण्डेय रिपोर्टर के रूप में समाज और राष्ट्र की भरपूर सेवा करेंगे। संकायाध्यक्ष प्रो. रंजीत चौधरी ने रौशन को इस महत्वपूर्ण ...