डा. अंसुइया नैन आईसीसीएसआर पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप के लिए चयनित
मोतीहारी। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान के शोधार्थी डा. अंसुइया नैन को भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आई. सी. एस. एस. आर) द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप प्रदान की गई है। उन्हे यह उनकी शोध कार्य विषय "अचीविंग सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स थ्रू योगक्षेम: एन इंक्वायरी इंटू इंडियन संस्कृत ट्रेडिशन एंड टेक्स्ट्स" के उपलक्ष्य में प्रदान किया गया है। ध्यातव्य है कि डॉ. अंसुइया नैन अपनी पी-एच. डी. विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. संजीव कुमार शर्मा के निर्देशन में पूर्ण की है।
आई. सी. एस. एस. आर. की स्थापना 1969 में भारत सरकार द्वारा देश में सामाजिक विज्ञान में अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए की गई थी। जिसका मुख्य उद्देश्य सामाजिक विज्ञान में अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए परियोजनाओं, फैलोशिप, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग, क्षमता निर्माण, सर्वेक्षण, प्रकाशन आदि के लिए अनुदान प्रदान करता है।
डा. अंसुइया नैन की इस उपलब्धि पर विवि के कुलपति प्रो. संजीव कुमार शर्मा ने बधाई दी और उनके मंगल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विवि के शोधार्थियो द्वारा लगातार प्राप्त की जा रही उपलब्धियों से पूरा विवि गौरवान्वित है और अन्य शोधार्थी, विद्यार्थी के लिए यह प्रेरणा का कार्य कर रही है।
विभागाध्यक्ष प्रो राजीव कुमार अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह की उपलब्धियां निश्चित ही विभाग के लिए गर्व की बात है और उसके प्रगति को सूचित कर रही है। इस उपलब्धि पर विभाग के आचार्य डा. सरिता तिवारी, डा. नरेंद्र कुमार आर्य, डा. नरेंद्र सिंह , डा. पंकज कुमार सिंह, डा. ओम प्रकाश गुप्ता, प्रेरणा भदुली सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारीगण व विभाग के शोधार्थियों व विद्यार्थियों ने भी अपनी शुभकामनाएं दी।
Comments
Post a Comment