रामगढ़वा में गल्ला व्यवसाई को गोली मारकर हत्या

मोतिहारी। रामगढ़वा में अज्ञात अपराधियों ने एक गल्ला व्यवसाई को गोली मार कर घायल कर दिया । इलाज के लिए ले जाने के दौरान युवक की मौत हो गई । घटना रामगढ़वा थाना क्षेत्र के मझारिया गांव की है । घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक रामगढ़वा थाना क्षेत्र का रहने वाला है । रक्सौल में उसका गल्ले का कारोबार है । 
आज रक्सौल के अपने दुकान से घर आ रहा था कि इसी बीच रास्ते में घात लगाए अपराधियो ने उसे गोली मार दी । गोली की आवाज सुन आसपास के लोगों ने अपराधियों की गोली से घायल व्यवसाई अजीत कुमार को आननफानन में रक्सौल के एसआरपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया । इलाज के लिए ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई । 

घटना की सूचना मिलते ही रक्सौल पुलिस और रामगढ़वा पुलिस आगे की कार्यवाई में जुट गई । घटना क्यों घटी है, इसकी अब तक जानकारी नहीं मिल पाई है । घटना के संबंध में पुलिस फिलहाल कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है । है

Comments

Popular posts from this blog

नितिश कुमार राष्ट्रीय फैलोशिप एनएफओबीसी के लिए चयनित

प्रो. शर्मा लगातार छठी बार इप्सा के महासचिव और कोषाध्यक्ष चुने गए

बेहतर स्क्रिप्ट राइटर के लिए कल्पनाशीलता जरूरी : फिल्म निर्देशक रवि भूषण