Posts

प्रो. शर्मा लगातार छठी बार इप्सा के महासचिव और कोषाध्यक्ष चुने गए

Image
मोतीहारी। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार शर्मा लगातार छठी बार इंडियन पॉलिटिकल साइंस असोसिएशन (इप्सा) के महासचिव और कोषाध्यक्ष चुने गए है। इप्सा लगातार प्रो. शर्मा के अनुभवों और राजनीति विज्ञान की उनकी ज्ञान से लाभान्वित हो रही है। प्रो. शर्मा राजनीति विज्ञान के विशेषज्ञ भी हैं जिनके विचारों तथा अनुभवों के माध्यम से संगठन नई ऊंचाइयों को छू रही है और अपने उद्देश्य को नई पहचान दे रही है। प्रो. शर्मा कई भाषाओं के जानकार हैं और भविष्य के सृजन को भाप लेने की अद्भुत क्षमता हैं। आपकी दूरदर्शिता ने इप्सा के विचारों और सिद्धांतों को चारों दिशाओं में बिखेर रही है। इससे इप्सा को काफी मजबूती मिली है। वही 2022 के लिए इप्सा के अध्यक्ष प्रो. शांतिश्री पंडित, उपाध्यक्ष प्रो. मनोज दीक्षित एवं प्रो. गीतांजलि दास और संपादक गुव्वा राम रेड्डी को चुना गया। कार्यकारी समिति के सदस्य के रूप में प्रो. विवेक मिश्रा, प्रो. अंजना गर्ग, प्रो. ज्योतिराज पाठक, प्रो. हरीश ठाकुर, प्रो. राम सिंह, प्रो. मुज्जफर अस्सादी, डॉ. करुणा सिंह, डॉ. स्वदेश सिंह, डॉ नम्रता कोठारी, डॉ. ब...

चैनपुर खंडवा हत्याकांड के दोषियों को जल्द सजा और परिजन को दस लाख व नौकरी भुगतान करें –अभिजीत सिंह

Image
ढाका।  जन अधिकार पार्टी के पूर्व प्रत्याशी एवं प्रवक्ता अभिजीत सिंह पीड़ित परिवार स्वर्गीय रमेश दास के पिता राम बाबू दास से मुलाकात की एवं आर्थिक मदद किया। इन्होंने उच्च अधिकारियों से फोन पर बात किया और इस केस को फास्ट्रेक चला कर अति शीघ्र दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा की मांग किए। पीड़ित परिवार को दस लाख आर्थिक मदद एवं एक सरकारी नौकरी दी जाए। श्री सिंह ने वर्तमान सरकार पर भी कई आरोप लगाए अभिजीत सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार केवल दारू एवं गाड़ियों के हेलमेट और सीट बेल्ट चेक करने में व्यस्त है । आज बिहार वासी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं । पंचायत चुनाव के बाद की ही ये सातवी घटना है ।जब किसी प्रतिनिधि के घर के किसी सदस्य एवं प्रतिनिधियों की हत्या कर दी गई है।   अभिजीत सिंह ने कहा कि प्रशासन को क्राइम रोकने के ऊपर काम करना चाहिए जो कि बिल्कुल नहीं कर रही हैं। मुख्यमंत्री समाज सुधार यात्रा पर निकले हैं और यहां जनप्रतिनिधि एवं उनके परिवार ही सुरक्षित नहीं है।

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास समर्पित कार्यकर्ताओं का संगठन : अतुल कोठारी

Image
न्यास की राष्ट्रीय प्रांत संयोजक बैठक का शुभारंभ न्यास के प्रांत संयोजकों की जिम्मेदारी दोहरी होती है। वे केंद्रीय कार्यालय और स्थानीय कार्यकर्ताओं के बीच की कड़ी है। प्रांत संयोजक को न्यास के उद्देश्य और कार्य योजना की जानकारी होना चाहिए, उन्हें कार्यकर्ताओं को समझना और अपनी बात समझाना आना चाहिए। यह उद्गार न्यास के राष्ट्रीय सचिव अतुल कोठारी ने न्यास की राष्ट्रीय प्रांत संयोजक बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। प्रांत संयोजक की भूमिका विषय पर बोलते हुए श्री कोठारी ने कहा कि प्रांत संयोजक न्यास के लक्ष्य और उद्देश्य कंठस्थ होने चाहिए। उन्होंने कहा कि भौतिकता व आध्यात्मिकता दोनों का शिक्षा में समावेश होना चाहिए, इसका अर्थ है कि हमें व्यक्तिगत जीवन में भी इसका समावेश करना चाहिए और निस्वार्थ भाव से कार्य करना आध्यात्मिकता है। हमारी कार्य पद्धति ही हमारे कार्य का आधार है। कार्यक्रम में विषय प्रवर्तन केरल के ए. विनोद ने किया ।  दूसरे सत्र में श्री जगराम ने प्रवास, बैठक, संपर्क, संवाद विषय को प्रतिपादित करते हुए कहा कि प्रांत संयोजक का व्यवहार पारदर्शी अहंकार रह...

महामना मालवीय जी थे सामाजिक समरसता के युगपुरुष

Image
  एमजीसीयूबी में मालवीय जी की जयंती पर संगोष्ठी आयोजित मोतिहारी,24 दिसंबर। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी के पंडित मदन मोहन मालवीय वाणिज्य एवं प्रबंधन विज्ञान संकाय में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की 160 वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को दीनदयाल उपाध्याय परिसर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। महामना की राष्ट्र निर्माण में भूमिका विषय पर अपने विचार रखते हुए मीडिया अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अंजनी कुमार झा ने कहा कि महामना जी ने हिंदू धर्म की विशालता, विराटता और भव्यता को अखिल विश्व के समक्ष लाने के लिए काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना की। शिक्षा उन्नयन से राष्ट्र विकास के स्वप्न को मूर्तरूप प्रदान किया और काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में स्त्रियों, दलितों,पिछड़ों, वंचितों,आदिवासी समुदाय के विद्यार्थियों को शिक्षा के अवसर प्रदान कर सामाजिक समरूपता का सूत्रपात किया। एक पत्रकार के रूप में महामना जी ने समाज में स्वतंत्रता की नवक्रांति और सामाजिक चेतना को नवदिशा प्रदान की। विशिष्ट अतिथि अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ विमलेश कुमार सिंह ने महामना को सेव...

जिले भर में बाल संरक्षण प्रणाली को मजबूत करने में हितधारकों की भूमिका पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

Image
बच्चों के सर्वोत्तम हितों के बारे में संगोष्ठी में विस्तृत चर्चा की गई। मोतिहारी (सिद्धान्त गुप्ता)।  बाल विवाह, बाल श्रम और बाल व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए सरकारी विभाग सिविल सोसाइटी और जनप्रतिनिधियों का बेहतर तालमेल जरूरी है उक्त बातें किशोर न्याय परिषद के प्रधान न्यायाधीश कुणाल किशोर ने कही।  उन्होंने आज मोतिहारी के एक निजी होटल में बाल संरक्षण इकाई व सेव द चिल्ड्रेन के संयुक्त तत्वावधान में *बाल संरक्षण प्रणाली को मजबूत करने में स्टेकहोल्डर की भूमिका पर एक संगोष्ठी* के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट ने कहा कि विद्यालय स्तर पर और गांव के छोटे-छोटे समूह में बाल विवाह और बाल श्रम को रोकने के लिए प्रयास की जानी चाहिए।  इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई पूर्वी चंपारण, धीरज कुमार और संचालन सेव द चिल्ड्रन के प्रोग्राम मैनेजर पीयूष कुमार ने किया।  इस अवसर पर सेव द चिल्ड्रेन के के पीयूष कुमार ने कार्यक्रम की रूप रेखा प्रस्तुत करते हुए बाल श्रम और बाल विवाह से संबंधित अकड़ा प्रस्तुत करते हुए कहा ...

खुद के साथ बच्चे को कोविड के नए वैरियंट से बचाव को लिया कोविड का टीका- पूजा

Image
- टीकाकरण कराकर भ्रम हुआ दूर - गर्भावस्था में भी करा सकते हैं टीकाकरण -रेलवे स्टेशन पर जाँच के साथ हो रहा है टीकाकरण - प्रवासियों का हो रही है जाँच व टीकाकरण बेतिया। कोविड के वैरियंट ओमिक्रोन से बचाव के लिए सभी लोगों का टीकाकरण कराया जाना जरूरी है। यह कहना है पश्चिमी चम्पारण जिले के मैनटाड प्रखण्ड के इनरवा निवासी पूजा कुमारी का। उन्होंने बताया कि मैंने मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर सुष्मिता कुमारी एएनएम से कोविड का टीकाकरण कराया। उन्होंने बताया कि खुद के साथ गर्भस्थ बच्चे को कोविड के नए वैरियंट से बचाव के लिए कोविड का टीका लिया है, क्योंकि कोविड के बढ़ रहे खतरों से बचने के लिए यह जरूरी कदम है। उन्होंने बताया कि उनके इस फैसले में पति चन्दन ने भी साथ दिया। उनके द्वारा हिम्मत देने के बाद ही मैंने गर्भावस्था में कोविड-19 का टीकाकरण कराया। हम सभी के इस फैसले से हमारे परिवार के लोग भी खुश हैं। क्योंकि वे लोग भी चाहते थे कि हमारा परिवार पूरी तरह कोरोना वायरस से सुरक्षित रहे। उन्होंने बताया कि मैंने सोचा कि कोविड का मामला देश मे घट ही गया तो डिलीवरी के बाद ही अब टीका लूंगी। यह सोचना मे...

कालाजार मरीजों की खोज को जिले में सात दिनों तक चलेगा अभियान

Image
-26 दिसंबर से शुरू होगा कालाजार मरीज खोजो अभियान –कालाजार के मरीजों को राज्य सरकार से मिलेगी प्रोत्साहन राशि - अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी ने जारी किया निर्देश मोतिहारी। कालाजार उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग प्रतिबद्ध है। इस दिशा में विभिन्न स्तर पर कार्य किये जा रहे हैं। सिविल सर्जन डॉ अंजनी कुमार ने बताया कि 26 दिसंबर से जिले में कालाजार मरीज खोज अभियान की शुरुआत की जायेगी। जिसमें आशा कार्यकर्ता द्वारा घर-घर जाकर कालाजार मरीजों की पहचान की जायेगी। - अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी ने जारी किया निर्देश;  सीएस ने बताया कि इस संबंध में वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अंजनी कुमार ने पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। जारी पत्र में कहा गया है कि रोगी खोज के दौरान 15 अथवा 15 दिनों से अधिक बुखार से पीड़ित व्यक्ति जिन्होंने बुखार के दौरान मलेरिया की दवा अथवा एन्टीबायोटिक दवा का सेवन किया हो एवं उसके बाद भी बुखार ठीक न हुआ हो, भूख की कमी एवं उदर का बड़ा होना जैसे लक्षण हो उन्ही व्यक्तियो...