Posts

भारतीय संस्कृति के बिना हमारा संपूर्ण विकास संभव नहीं -विकास वैभव

Image
विकास वैभव, आईपीएस (विशेष सचिव गृह) का एमजीसीयूबी के बनकट स्थित स्थायी परिसर में हुआ आगमन मोतिहारी। विकास वैभव, आईपीएस (विशेष सचिव गृह,बिहार सरकार) का महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के बनकट स्थित स्थायी परिसर में आगमन हुआ, जिनका स्वागत गांधी भवन परिसर के निदेशक प्रोफ़ेसर प्रसून दत्त सिंह ने उन्हें पुष्पगुच्छ प्रदान करके किया। विकास वैभव ने गांधी भवन परिसर स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करके विश्वविद्यालय का दिग्दर्शन किया।  प्रोफ़ेसर प्रसून दत्त सिंह ने विकास वैभव को विश्वविद्यालय की अब तक की प्रगति यात्रा तथा शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तार से चर्चा की एवं अकादमिक उपलब्धियों से उन्हें अवगत कराया । विश्वविद्यालय के परिभ्रमण के क्रम में उन्होंने विश्वविद्यालय की भित्तियों पर लगे संस्कृत की सूक्तियों तथा भारतीय परंपरा के अनुरूप कक्षों के नामों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की ।उनका कहना था कि भारतीय संस्कृति के बिना हमारा संपूर्ण विकास संभव नहीं।विकास वैभव ने विश्वविद्यालय के आगे के विकास क्रम में भी जुड़े रहने की अपनी भावना से अवगत कराया। इस अवसर पर ...

जिले में टेलीमेडिसीन से मरीजों का हो रहा है इलाज

Image
- बिना अस्पताल गए ग्रामीण क्षेत्रों में इलाज होने से मरीजों में खुशी - बासमनपुर,सिरसा, ढेकहां रुलही, पतौरा, चंद्रहिया व अन्य क्षेत्रों में अबतक सैकड़ों लोगों को मिला टेलीमेडिसीन चिकित्सा का लाभ  - टेलीमेडिसीन द्वारा गर्भवती महिलाओं, कुपोषित बच्चों आदि को आसानी से चिकित्सीय परामर्श हो रहा है उपलब्ध मोतिहारी, 25 फरवरी। जिले में स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में टेलीमेडिसीन की सुविधा दी जा रही है। पूर्वी चंपारण के सदर प्रखंड मोतिहारी के प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ श्रवण कुमार पासवान ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के कई ग्रामीण इलाकों यथा- बासमनपुर,सिरसा, ढेकहां रुलही, पतौरा, चंद्रहिया व अन्य क्षेत्रों में अबतक सैकड़ों की संख्या में मरीजों द्वारा टेलीमेडिसीन चिकित्सा व्यवस्था का लाभ उठाया जा चुका है।वहीं कई मरीजों को तत्काल उपलब्ध दवाएं भी दी जाती हैं। सदर पीएचसी प्रबंधक संध्या कुमारी ने बताया कि इस सुविधा से अब घर बैठे ही मरीजों के कई प्रकार की बीमारियों का इलाज किया जा रहा है। जिससे उनके चेहरों पर खुशी देखी जा रही है।उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा शुरू टेलीमे...

केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रबंधन विज्ञान विभाग के तीन शोधार्थियों ने जेआरएफ और यूजीसी नेट में क्वालीफाई

Image
मोतिहारी। महात्मा गांधी केंद्रीय विवि के प्रबंधन विज्ञान विभाग के पीएचडी शोधार्थी प्रिया सिंह ने यूजीसी नेट जेआरएफ, एम.फिल. शोधार्थी रीत कुमार रीत यूजीसी नेट तथा एमबीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा श्रेया श्री ने यूजीसी नेट की परिक्षा उत्तीर्ण की है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर विवि के कुलपति प्रो. संजीव कुमार शर्मा ने बधाई दी और उनके मंगल भविष्य की कामना की हैं। प्रो. शर्मा ने कहा कि इन विद्यार्थियों की सफलता विश्वविद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गौरव की बात है। प्रति कुलपति प्रो. जी. गोपाल रेड्डी ने भी सफल छात्र-छात्राओं को शुभाशीष दिया।  वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय के अधिष्ठाता प्रो. पवनेश कुमार ने कहा कि विभाग लगातार अपने विद्यार्थियों की गुणवत्तापूर्ण अध्य्यन के लिए निरंतर प्रयासरत है। यहां के छात्रों की उपलब्धियों की खबर विवि के उन्नति का प्रमाण है। यह पूरे विवि के लिए गौरव की बात है। यह सफलता आगे के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का काम करेगी। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। प्रबंधन विज्ञान विभाग के शिक्षकों ने भी विभाग के विद्यार्थियों की इस उ...

लोक की भाषा माँ की भाषा है-डॉ.महासिंह पुनिया

Image
मोतिहारी। 'अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस' के अवसर पर महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिहार के मानविकी एवं भाषा संकाय और लोक कला एवं संस्कृति निष्पादन केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो.संजीव कुमार शर्मा ने की। प्रति-कुलपति प्रो.जी.गोपाल रेड्डी का सान्निध्य सभी को प्राप्त हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में 'जनकवि मेहर सिंह' सम्मान से सम्मानित डॉ. महासिंह पुनिया(निदेशक, युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र) ने सभी को संबोधित किया। डॉ.पुनिया ने कहा कि, भाषाओं को सहेजना 'माँ' को सहेजना है। भारतवर्ष अपनी संस्कृति एवं अक्षुण्ण परम्परा से सम्पूर्ण विश्व को आलोकित करता है। आज वैश्विक स्तर पर भाषाओं के लिए संकट बन रहा है। हमें इस संकट को गम्भीरता से लेना होगा। दस्तावेजीकरण के माध्यम से हमें अपने साहित्य को सहेजना होगा। यह जिम्मेदारी युवा पीढ़ी की है कि वह अपनी थाती के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील हो और उचित दिशा में कार्य करे। 'धरोहर'...

हरिश्चन्द्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय के नुक्कड़ नाटक 'मतदान करें हम' को प्रथम स्थान

Image
वाराणसी। 'स्वीप' के अंतर्गत शासन द्वारा दिये गए निर्देश के अंतर्गत हरिश्चन्द्र स्नातकोतर महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व शासन के प्रतिनिधि के रूप में नोडल अधिकारी श्री जितेन्द्र जी एवं संस्कृति विभाग के श्री हरेंद्र सिंह जी थे। डॉ अनिता सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सभी को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की समन्वयक डॉ अनुपम शाही एवं डॉ संगीता सिंह ने माल्यार्पण द्वारा अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. ब्रजेश पाठक ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर मतदाता जागरूकता विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जगतपुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय तथा अग्रसेन कन्या स्वायतशासी महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय के डॉ. ब्रजेश पाठक (रसायन विज्ञान) द्वारा निर्देशित 'मतदान करें हम' नाटक को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। निर्देशक डॉक्टर बृजेश प...

संस्कार भारती कला उत्सव आयोजन के केन्द्र में होंगे स्वाधीनता संग्राम में बिहार के स्थानीय नायक

Image
स्थानीय और राष्ट्रीय कलाकारों से सजेगा संस्कार भारती बिहार का होने वाला भोजपुरी, मैथिली, बज्जिका,अंगिका और मगही कला उत्सव संस्कार भारती बिहार द्वारा आयोजित भोजपुरी, मैथिली, बज्जिका,अंगिका और मगही कला उत्सव के केन्द्र में होगी स्थानीय संस्कृति और स्वतंत्रता के नायक मुजफ्फरपुर: संस्कार भारती बिहार प्रदेश की दो दिवसीय प्रबंधकारिणी बैठक सह कला उत्सव परिकल्पना प्रतियोगिता स्थानीय स्पीकर चौक स्थित अटल सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक के पहले दिन संस्कार भारती, बिहार के अध्यक्ष पद्मश्री श्याम शर्मा की अध्यक्षता में प्रबंधकारिणी की बैठक हुई। जिसमें क्षेत्रिय संगठन मंत्री संजय चौधरी ने कहा कि संस्कार भारती के पास स्थानीय कलाकारों को अधिक से अधिक जोड़ने का लक्ष्य होना चाहिए। इस अवसर पर कला उत्सव को ध्यान में रखकर भोजपुरी, मैथिली, बज्जिका,अंगिका और मगही के बीच परिकल्पना प्रतियोगिता हुई। सारे आयोजनों के केन्द्र में स्थानीय संस्कृति और नायक को रखने का लक्ष्य देखा गया।इस अवसर पर बिहार प्रदेश के अध्यक्ष पद्मश्री श्याम शर्मा ने कहा कि संस्कार भारती बिहार प्रदेश का उदेश्य बिहार के युवाओं को अप...

राजकुमार शुक्ल अध्ययन एवं अनुसंधान केंद्र मोतिहारी के तत्वावधान में राष्ट्रनायक छत्रपति शिवाजी जयंती पर ई संगोष्ठी आयोजित

Image
मोतिहारी। राजकुमार शुक्ल अध्ययन एवं अनुसंधान केंद्र मोतिहारी के तत्वावधान में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर ई - परिचर्चा का आयोजन किया गया। राष्ट्रनायक छत्रपति शिवाजी महाराज और राष्ट्र गौरव विषयक इस ई - परिचर्चा की अध्यक्षता भारत विकास परिषद के पूर्व राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री एवं अध्यक्ष ई. गिरीश प्रसाद सिंह ने की। वहीं मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के सदस्य सचिव प्रो. कुमार रत्नम की विशेष उपस्थिति रही । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बिहार लोक सेवा आयोग के सदस्य प्रो. अरुण कुमार भगत शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के तौर पर महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा बेटी फाउंडेशन की ब्रांड एंबेसडर जिया मंजरी मौजूद रहीं । विषय प्रवर्तन एवं अतिथि स्वागत राजकुमार शुक्ल अध्ययन एवं अनुसंधान केंद्र के राष्ट्रीय संरक्षक एवं आचार्य भरत मुनि संचार शोध केंद्र, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रमुख डॉ. साकेत रमण ने किया ।  डॉ. रमण ने परिचर्चा की नींव रखते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने राष्ट्रनायक का दायित्व निभाया और राष्ट्र गौ...