Posts

रौशन पाण्डेय का चयन प्रतिष्ठित समाचारपत्र में रिपोर्टर पद पर

Image
मोतिहारी। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (एमजीसीयू)  के मीडिया अध्ययन विभाग  तृतीय बैच के छात्र रौशन कुमार पाण्डेय का चयन मोतिहारी के प्रतिष्ठित समाचार पत्र में बतौर रिपोर्टर हुआ है। ज्ञात हो कि उसने अपनी इंटर्नशिप की शुरुआत पटना के प्रतिष्ठित समाचार पत्र  से की। रौशन ने शुरू से ही मेधावी विद्यार्थी के रूप में अपनी पहचान बनाई थी। इस उपलब्धि पर महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो संजय श्रीवास्तव ने रौशन  पाण्डेय एवं विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अंजनी कुमार झा एवं शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह न केवल चंपारण के लिए बल्कि महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए खुशी का पल है। साथ ही कुलपति प्रो. श्रीवास्तव ने  मीडिया अध्ययन विभाग के एमजेएमसी तृतीय बैच की इस प्रथम सफलता को अन्य विद्यार्थियों के लिए अनुकरणीय बताया। उन्होंने कहा कि मीडिया में करने के लिए बहुत कुछ हैं। आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि रौशन पाण्डेय रिपोर्टर के रूप में समाज और राष्ट्र की भरपूर सेवा करेंगे। संकायाध्यक्ष प्रो. रंजीत चौधरी ने रौशन को इस महत्वपूर्ण ...

संस्कृत भाषा में वैज्ञानिकता छुपी है- हुलास चंद

Image
मोतिहारी। महात्मा गाँधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग में कुलपति प्रो संजय श्रीवास्तव तथा मानविकी एवं भाषा संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो प्रसून दत्त सिंह के संरक्षकत्व में एक विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान का विषय था - संस्कृतस्य सम्प्रतिक महत्त्वम् । विशिष्ट वक्ता के रूप में उपस्थित थे श्रीमान् हुलास चंद महोदय, संस्कृत भारती के अखिल भारत पत्राचार प्रमुख। हुलास जी ने संस्कृत भाषा में निहित वैज्ञानिकता व्यावहारिकता और जीवन के तमाम समस्याओं का समाधान संस्कृत भाषा के माध्यम से सम्भव है, इस विषय पर अपना विस्तारित मन्तव्य छात्रों के समीप प्रस्तुत किया। इस अवसर पर संस्कृत के विभाग अध्यक्ष डॉ श्याम कुमार झा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि संस्कृत न केवल एक भाषा है, अपितु भारतीय संस्कृति की वाहिका है। कार्यक्रम में संस्कृतभारती के संगठन मन्त्री श्रवण कुमार,अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष विमलेश कुमार सिंह, हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष अंजनी कुमार श्रीवास्तव के साथ संस्कृत, हिन्दी तथा अंग्रेजी विभाग के अनेक छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे। कार्यक्रम का सञ्चा...

केविवि के मीडिया अध्ययन विभाग में लगी चित्र प्रदर्शनी

Image
प्रथम अभिषेक कुमार , द्वितीय राशि सिंह और तृतीय स्थान पर गौरव कुमार गोलू और शुभांगी रही  मोतिहारी। महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के मीडिया अध्ययन विभाग में बीजेएमसी द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा निर्मित चित्र प्रदर्शनी आयोजित हुई। कार्यक्रम उद्घाटन विवि के रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. रफ़ीक उल इस्लाम एवं वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. शिरीष मिश्रा ने किया। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि एवं प्रदर्शनी के निर्णायक मंडल के सदस्य द्वय वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष प्रो. शिरीष मिश्र और प्रो. रफ़ीक उल इस्लाम थे। विभागाध्यक्ष डॉ. अंजनी कुमार झा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। संयोजन मीडिया अध्ययन विभाग के सहायक आचार्य डॉ. सुनील दीपक घोडके ने किया।निर्णायक मंडल ने चित्र प्रदर्शनी में प्रतिभागी अभिषेक कुमार को प्रथम , द्वितीय राशि सिंह और तृतीय स्थान पर गौरव कुमार गोलू और शुभांगी को चुना।  प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए प्रो. रफ़ीक उल इस्लाम ने मीडिया अध्ययन विभाग के इस अनूठे पहल की सराहना की। उन्होंने जनसंचार और पत्रकारिता के पठ...

तान्या सिंह का चयन हैदराबाद के प्रतिष्ठित समाचार चैनल में

Image
मोतिहारी।  महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (एमजीसीयू)  के मीडिया अध्ययन विभाग की  प्रथम बैच 2020-2023 की छात्रा तान्या सिंह का चयन हैदराबाद के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में बतौर ट्रेनी एडिटर हुआ है। ज्ञात हो कि तान्या अपनी इंटर्नशिप की शुरुआत जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से की और बाद में दिल्ली और पटना के महत्वपूर्ण मीडिया संस्थानों में भी अपनी इंटर्नशिप की। तान्या शुरू से ही मेधावी विद्यार्थियों की श्रेणी में रही है। संकायाध्यक्ष प्रो. रंजीत चौधरी ने तान्या को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर  बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मीडिया अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अंजनी कुमार झा ने कहा कि तान्या सिंह मेधावी है। उसके द्वारा लिखे समाचार, लेख व फीचर न्यूज पोर्टल में समय-समय पर प्रकाशित होते रहते है। तान्या की नियुक्ति उसकी कड़ी  मेहनत का परिणाम है। साथ ही विश्वविद्यालय शिक्षकों एवं परिजनों के आशीर्वाद से वह इस मुकाम तक पहुँची है। इससे विभाग और विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल है। इस मौके पर महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो संजय श्रीवास्तव ने इस...

अमेरिकी दार्शनिक नेल नोडिंग के प्रथम पुण्यतिथि पर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वेबीनार आयोजित

Image
मोतिहारी। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के शैक्षिक अध्ययन विभाग, शिक्षा संकाय के तत्वाधान में अमेरिकी दार्शनिक नेल नोडिंग के प्रथम पुण्यतिथि पर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वेबीनार आयोजित किया गया। जिसका विषय ‘नेल नोडिंग केयर इथिक्स एंड कांफ्युसीनिज्म रेन इथिक्स’ था। कार्यक्रम की अध्यक्षता महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर संजय श्रीवास्तव एवं मुख्य वक्ता डा. टेरसा ची व्वा शी प्रोविडेंस विश्वविद्यालय ताइवान से थी। शुभारंभ सुप्रभा डे द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई। अतिथियों का स्वागत विभागाध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार ने की।  अध्यक्षीय उद्बोघन में कुलपति प्रोफेसर संजय श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय ज्ञान परम्परा में केयर एजुकेशन की विचारधारा पहले से विद्यमान है। वर्तमान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रारंभिक शिक्षा में ‘बाल वाटिका’ की संकल्पना जहां एक शिक्षक विद्यार्थियों पर ध्यान केंद्रित करके भावात्मक, ज्ञानात्मक और शारीरिक क्षमता का विकास करेगा।   विषय प्रवर्तन संकायाध्यक्ष प्रो. आशीष श्रीवास्तव के द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि...

डॉ. श्याम नंदन ने राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रस्तुत किया शोध पत्र

Image
मुस्लिम संत दरिया साहब के साहित्य में सनातन की चेतना विषय पर पढ़ा शोध पत्र मोतिहारी। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के हिन्दी विभाग के सहायक आचार्य डाॅ. श्याम नन्दन ने भारत विद्या अध्ययन संस्थान, नई दिल्ली द्वारा 'भारतीय मुसलमान भक्त कवियों का रचनात्मक प्रदेय' विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में *मुस्लिम संत दरिया साहब के साहित्य में सनातन की चेतना* विषय पर शोध-पत्र प्रस्तुत किया। अपने शोध-पत्र में डाॅ. श्याम नन्दन ने बताया है कि भारत की आध्यात्मिक परंपरा की एक महत्वपूर्ण विशेषता है कि बहुत सी बाह्य विचारधाराएँ समय के साथ इसमें समाहित होती गयीं लेकिन सनातन हिन्दू धर्म पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा। बल्कि इससे सनातन धर्म का वैशिष्ट्य और निखर कर सामने आया | इस्लाम के नाम पर कट्टर मजहबी सोच रखने वाले शासकों के संरक्षण में हिंदुओं के मतांतरण के अभियान भी चले लेकिन उसी दौर में बहुत से ऐसे मुस्लिम संत और भक्त हुए, जिन्होंने सनातन की चेतना से अनुप्राणित होकर भारतीय अध्यात्म की परंपरा को अंगीकार किया और उसी में रम गए। मध्य काल से लेकर आज तक अनवरत चलती...

हमें मिलकर वर्ष 2047 तक भारतवर्ष को पुनः "जगतगुरु" बनाना होगा : प्रो. संजय श्रीवास्तव

Image
मोतिहारी। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिहार के तत्वावधान में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत "अमृतकाल के पञ्च प्रण" विषयक कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.संजय श्रीवास्तव ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, राधा मोहन सिंह जी ने सभी को संबोधित किया। सांसद श्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि भारतवर्ष अपनी ज्ञान, मेधा एवं सहिष्णुता के लिए विश्व पटल पर अग्रणी देश है। ज्ञान से अनुप्राणित भारतभूमि अपनी विश्व-दृष्टि के लिए जानी जाती है। भारत के शिक्षण संस्थानों ने इस दिशा में महती भूमिका  का निर्वहन किया। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिहार भारतवर्ष का उदीयमान विश्वविद्यालय है। अल्प समय में ही इस विश्वविद्यालय ने विविध क्षेत्रों में अपनी पहचान बना ली है। इस शंखनाद के लिए मैं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.संजय श्रीवास्तव, सभी प्रशासनिक अधिकारियों, सम्मानित शिक्षकों, सहयोगियों एवं विद्यार्थी,शोधार्थी मित्रों को हार्दिक बधाई प्रेषित ...