Posts

भारत लोकतंत्र की जननी है थीम पर व्याख्यानों का हुआ आयोजन

Image
मोतिहारी। महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिहार के समाज विज्ञान संकाय के तत्वावधान में 26 नवम्बर 2022 को संविधान दिवस के अवसर पर "भारत: लोकतंत्र की जननी" विषयक थीम पर दो विशिष्ट व्याख्यानों का आयोजन किया गया। प्रो. आनंद प्रकाश, माननीय कुलपति, महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिहार के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. प्रणवीर सिंह, विश्वविद्यालय के कुलानुशासक और अध्यक्ष जीव विज्ञान विभाग ने की। विशिष्ट वक्ता के रूप में प्रो. के. टी. एस. सराव, आचार्य एवं पूर्व अध्यक्ष बौद्ध अध्ययन विभाग, दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली एवं प्रो. विश्वनाथ मिश्र, आचार्य, राजनीति विज्ञान, आर्य महिला पी. जी. कॉलेज, काशी हिंदू विश्वविद्यालय,वाराणसी ने सभी को संबोधित किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, तत्पश्चात अतिथियों स्वागत पुष्पगुच्छ और पादप भेंट कर किया गया। इसके बाद संविधान की उद्देशिका का वचन कर शपथ ली गई।  कार्यक्रम के संयोजक प्रो. सुनील महावर, अधिष्ठाता, समाज विज्ञान संकाय, महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिहा...

संस्कृत संभाषण शिविर का हुआ उद्घाटन

Image
मोतिहारी। पकड़ीदयाल के मदर लैंड पब्लिक स्कूल में दस दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का उद्घाटन हुआ। संस्कृतभारती पूर्वी चंपारण के सहयोग से यह शिविर 20 नवंबर से प्रारंभ होकर 30 नवंबर तक चलेगी। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य है संस्कृत को जन भाषा बनाना। 20 घंटे अगर कोई भी छात्र या संस्कृत  अनुरागी इस शिविर में अपना समय देता है तो, वह 10 दिनों में धाराप्रवाह संस्कृत में संभाषण करने में सक्षम होगा । इस शिविर के उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी के संस्कृत विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ श्याम कुमार झा ने बताया कि संस्कृतभारती ने एक विलक्षण पाठ्यक्रम का निर्माण किया है, जिसमें संभाषण पर अधिक बल दिया जाता है । विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक आचार्य डॉ बबलू पाल ने  संस्कृत भाषा की वैज्ञानिकता के विषय पर तार्किक उद्बोधन प्रस्तुत किया। संस्कृत संभाषण शिविर के प्रशिक्षक एम एस कॉलेज के संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मनीष कुमार झार ने बताया कि संस्कृत भाषा सीखने की दृष्टि से अन्य भाषाओं की अपेक्षा अत्यन्त ही सरल व ग्राह्य है।इस अवसर पर पकड़ीद...

जाप ने किया सदस्यता अभियान की शुरुआत

Image
मोतिहारी। जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक की ओर से ढाका विधानसभा के अंतर्गत भेलवा गांधी सर्किट से सदस्यता अभियान की शुरुआत किया गया।भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के जयंती के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का प्रारंभ पूर्व प्रत्याशी ढाका विधानसभा राणा अभिजीत सिंह चौहान ने किया। सबसे पहला सदस्य अभिजीत सिंह के द्वारा मलिक समाज के व्यक्ति को सदस्य बनाकर इसकी शुरुआत की साथ ही साथ दूसरा सदस्य उन्होंने एक ब्राह्मण परिवार के व्यक्ति को बनाएं सैकड़ों में महिलाएं एवं पुरुष ने जन अधिकार पार्टी की सदस्यता ली। जन अधिकार पार्टी के द्वारा सदस्यता रद्द को भी हरा झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत की गई। अगले 38 दिनों तक सभी पंचायतों सभी गांव में जाकर सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। श्री सिंह के द्वारा गांधी जी को माला पहनाकर एवं चाचा नेहरू के तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। इस कार्यक्रम का नेतृत्व विधानसभा प्रभारी पवन सिंह के द्वारा किया जाएगा। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष रामबाबू यादव, मोहन यादव, चुन्नू सिंह, नरेश राम, सुरेंद्र राम, जगत पासवान, मौजे लाल प्रसाद, विकास कुमार, आनंद राज, भैरव पासवान, जगदीश महतो, मनोज कुशवाह...

कुंवर सिंह के तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि किए अर्पित

Image
मोतिहारी। प्रखंड के श्रीपुर में रविवार को जाप नेता अभिजीत सिंह के आवासीय कार्यालय में वीरकुंवर महाराणा पृथ्वीराज मंच के तहत बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती समारोह धूमधाम से मनाई गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष विन्देश्वर सिंह व संचालन जाप नेता पवन सिंह द्वारा की गई।इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित राजपूत समाज समेत अन्य सभी समाज के लोगो ने कुंवर सिंह के तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित किया।कार्यक्रम को संबोधित करते जाप नेता राणा अभिजीत सिंह चौहान ने कहा कि बाबू कुंवर सिंह ने आजादी के लिए जिस तरह लड़ाई लड़ी उससे अंग्रेज कांप उठे थे।हमें उनके आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए।अवसर पर जिला सहकारिता बैंक के उपाध्यक्ष अरुण सिंह, अधिवक्ता मनु सिंह, समाजसेवी दिलीप सिंह, राकेश सिंह, शिवबचन राम मुकुर, संतोष सिंह, मुकेश सिंह, राहुल सिंह, मुनेन्द्र सिंह, दीपलाल कुशवाहा, हरिओम सिंह, रामबाबू यादव समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

केविवि में स्थायी कुलपति की नियुक्ति को लेकर अभाविप ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र

Image
कुलपति की नियुक्ति समेत विद्यार्थियों की अन्य समस्याओं को लेकर लिखा पत्र मोतिहारी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय ईकाई) ने केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति की नियुक्ति को लेकर राष्ट्रपति को पत्र लिखा है । साथ ही शिक्षा मंत्रालय और विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को भी इसकी प्रति भेजी गई है । विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति की नियुक्ति सहित गर्ल्स कॉमन रूम का निर्माण, लैब की सुदृढ़ीकरण, कैंटीन एवं छात्रावास निर्माण सहित विभिन्न मांगों को लेकर अभाविप ने विश्वविद्यालय में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया था जिसमें विभिन्न विभागों के लगभग 450 विद्यार्थियों ने हस्ताक्षर किए ।  ईकाई अध्यक्ष मंगल सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में अस्थायी कुलपति होने के कारण विद्यार्थियों को आए दिन विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है । स्थायी कुलपति की अनुपस्थिति में विश्वविद्यालय के विकास की गति धीमी पड़ गई जिससे की विद्यार्थियों को नुकसान झेलना पड़ रहा है । स्थायी कुलपति की नियुक्ति विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के हित में है । उपाध्यक्ष आशीष क...

मेहसी सेंट्रल स्कूल के सफल विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

Image
मेहसी प्रखण्ड मुख्यालय स्थित मेहसी सेंट्रल स्कूल में प्रथम जाँच परीक्षा में सफल विद्यार्थियों का सम्मान समारोह का आयोजन विद्यालय के सभागर में हुआ। जहाँ प्रथम जाँच परीक्षा में शामिल सफल छात्र एवं छात्राओं को मेहसी सेंट्रल स्कूल के निदेशक पवन कुमार सिंह द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में जाँच परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए, मेहसी सेंट्रल स्कूल के निदेशक पवन कुमार सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया साथ ही जो विद्यार्थी इस बार सफल नही हो पाये है, उनके हौसले को बढ़ाया। मेहसी सेंट्रल स्कूल के निदेशक पवन कुमार सिंह सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए, कहा कि बेहतरीन और योग्य शिक्षकों के निर्देशन में मेहसी सेंट्रल स्कूल के बच्चें हमेशा से विद्यालय का नाम रौशन किया है। विद्यार्थियों की सफलता ही संस्था का एकमात्र लक्ष्य है। भविष्य में यही बच्चें ऊंचे पदों पर जाकर गांव, समाज, अभिभावक और विद्यालय का नाम रौशन करेंगे। श्री सिंह ने कहा कि सभी सफल विद्यार्थ...

चित्रकला भावाभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम-कुलपति

Image
-केविवि स्थापना दिवस समारोह 2022 का हवन-यज्ञ से विधिवत शुभारम्भ -स्वरचित काव्य पाठ का हुआ आयोजन मोतिहारी। महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह 2022 की विधिवत शुरुआत विश्वविद्यालय के चाणक्य परिसर, जिला स्कूल में हवन-यज्ञ से हुई। मुख्य यजमान के रूप में कुलपति प्रो. आनंद प्रकाश शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के संयोजक संस्कृत विभाग के सह-आचार्य डॉ. श्याम कुमार झा थे। हवन -यज्ञ में विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, विद्यार्थी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।  स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में दिन का दूसरा कार्यक्रम चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन चाणक्य परिसर में कुलपति प्रो. आनंद प्रकाश की अध्यक्षता में हुई। जिसके संयोजक कम्प्यूटर साइंस के सहायक आचार्य डॉ. विपिन कुमार थे।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. आनंद प्रकाश ने कहा कि चित्रकला भावाभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। इसमें एकाग्रता, कलात्मकता और सूक्ष्म दृष्टि का विशेष महत्व है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए ...