रौशन पाण्डेय का चयन प्रतिष्ठित समाचारपत्र में रिपोर्टर पद पर

मोतिहारी। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (एमजीसीयू)  के मीडिया अध्ययन विभाग  तृतीय बैच के छात्र रौशन कुमार पाण्डेय का चयन मोतिहारी के प्रतिष्ठित समाचार पत्र में बतौर रिपोर्टर हुआ है। ज्ञात हो कि उसने अपनी इंटर्नशिप की शुरुआत पटना के प्रतिष्ठित समाचार पत्र  से की। रौशन ने शुरू से ही मेधावी विद्यार्थी के रूप में अपनी पहचान बनाई थी।

इस उपलब्धि पर महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो संजय श्रीवास्तव ने रौशन  पाण्डेय एवं विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अंजनी कुमार झा एवं शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह न केवल चंपारण के लिए बल्कि महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए खुशी का पल है। साथ ही कुलपति प्रो. श्रीवास्तव ने  मीडिया अध्ययन विभाग के एमजेएमसी तृतीय बैच की इस प्रथम सफलता को अन्य विद्यार्थियों के लिए अनुकरणीय बताया। उन्होंने कहा कि मीडिया में करने के लिए बहुत कुछ हैं। आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि रौशन पाण्डेय रिपोर्टर के रूप में समाज और राष्ट्र की भरपूर सेवा करेंगे।

संकायाध्यक्ष प्रो. रंजीत चौधरी ने रौशन को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर  बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मीडिया अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अंजनी कुमार झा ने कहा कि रौशन  मेधावी है। उसके द्वारा लिखे समाचार, लेख व फीचर  समाचार पत्र, पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल में समय-समय पर प्रकाशित होते रहते हैं। रौशन  की नियुक्ति उसकी कड़ी  मेहनत का परिणाम है। बता दें कि  रौशन ने एमजेएमसी फाइनल में सबसे अधिक अंक प्राप्त कर पूरे वर्ग में सर्वोच्च स्थान भी प्राप्त किया है। साथ ही विश्वविद्यालय शिक्षकों एवं परिजनों के आशीर्वाद से वह इस मुकाम तक पहुंचा है। इससे विभाग और विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल है। 

रौशन पाण्डेय ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों, माता-पिता और शुभचिंतकों को देते हुए कहा कि सफलता का कोई शार्ट-कट नहीं होता । परिश्रम से ही लक्ष्य की प्राप्ति संभव है।

मीडिया अध्ययन विभाग के सहायक आचार्य डॉ. परमात्मा कुमार मिश्र, डॉ. साकेत रमण, डॉ. सुनील दीपक घोडके, डॉ. उमा यादव एवं अन्य शिक्षकगण, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने भी रौशन  की इस सफलता पर खुशी जताई एवं बधाई दी।

Comments