Posts

Showing posts from April, 2024

शेक्सपियर की रचना आज भी प्रासंगिक और सर्वकालिक है:प्रो. संजय श्रीवास्तव

Image
मोतिहारी। हार्मनी, इंग्लिश लिटरेरी सोसाइटी, अंग्रेजी विभाग, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, पूर्वी चंपारण, बिहार के तत्वावधान में बार्ड के नाम से प्रसिद्ध विलियम शेक्सपीयर की 460वीं जन्म शताब्दी के अवसर पर ब्लेंडेड मोड में "शेक्सपीयर टुडे इन इंडियन कॉन्टेक्स्ट" विषय पर एक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन प. राज कुमार शुक्ल सभागार, चाणक्य परिसर, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिहार में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक सह अध्यक्ष, प्रो. संजय श्रीवास्तव,  कुलपति, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय और संरक्षक, प्रो. प्रसून दत्त सिंह, डीन, मानविकी एवम भाषा संकाय थे। संगोष्ठी के मुख्य संरक्षक और अध्यक्ष कुलपति प्रोफेसर संजय श्रीवास्तव ने अध्यक्षीय उद्बोधन में शेक्सपियर की बौद्धिक चपलता और काव्य कौशल पर जोर दिया।  उन्होंने कहा कि शेक्सपियर वर्गीकरण की अवहेलना करते हैं। उन्होंने शेक्सपियर पर इस तरह के अनुकरणीय संगोष्ठी के लिए अंग्रेजी विभाग को सराहा। संगोष्ठी के संरक्षक, प्रोफेसर प्रसून दत्त सिंह, डीन, स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड लैंग्वेजेज, एमजीसीयू ने सभा

डॉ. आंबेडकर का पत्रकारिता में अद्वितीय योगदान-प्रो. सुनील महावर

Image
मोतिहारी। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के मीडिया अध्ययन विभाग में 'बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की पत्रकारिता में सामाजिक- सांस्कृतिक चेतना' विषयक एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम के संरक्षक एमजीसीयूबी के कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव थे। मुख्य वक्ता प्रो.सुनील महावर, अधिष्ठाता सामाजिक विज्ञान संकाय, विशिष्ट वक्ता नीतीश कश्यप , आरएसएस के विभाग प्रचारक, चंपारण थे। अध्यक्षता डॉ. अंजनी कुमार झा, विभागाध्यक्ष मीडिया अध्ययन विभाग तथा संयोजक व संचालक डॉ. परमात्मा कुमार मिश्र थे। धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्राध्यापिका डॉ. उमा यादव ने प्रस्तुत की। बतौर मुख्य वक्ता प्रो. सुनील महावर ने कहा कि देश की आजादी में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का योगदान गांधी जी से कम नहीं था। उनका योगदान केवल दलितों के लिए ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण समाज के लिए था। उनके संविधान में विशेष योगदान को कभी नहीं बुलाया जा सकता है। उन्होंने समाज की तुलना जहाज से करते हुए कहा कि जिस तरह जहाज के किसी एक हिस्से में छेद हो जाता है तो पूरा जहाज डूब जाता है, उसी प्रकार समाज के किसी एक जाति विशेष के साथ यदि अ

बाबा साहब की पत्रकारिता में सामाजिक-सांस्कृतिक चेतना पर संगोष्ठी

Image
मोतिहारी। माहत्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के मीडिया अध्ययन विभाग द्वारा 'बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की पत्रकारिता में सामाजिक-सांस्कृतिक चेतना' विषयक एक दिवसीय संगोष्ठी 22 अप्रैल, 2024 को अपराह्न 12 बजे से दीनदयाल उपाध्याय परिसर में आयोजित है। कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव के संरक्षकत्व में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मीडिया अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अंजनी कुमार झा और  मुख्य वक्ता प्रो. सुनील महावर, अधिष्ठाता, सामाजिक विज्ञान संकाय और विशिष्ट वक्ता श्री नीतीश कश्यप, विभाग प्रचारक, चंपारण होंगे। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया हैं। संगोष्ठी के संयोजक मीडिया अध्ययन विभाग के सहायक आचार्य डॉ. परमात्मा कुमार मिश्र हैं।