Posts

Showing posts from June, 2023

भारतीय संस्कृति में पर्यावरण संरक्षण की गहरी समझ-प्रो. अरुण कुमार भगत

Image
शिक्षा व्यवस्था में पर्यावरण संरक्षण के भारतीय चिंतन को शामिल करने की आवश्यकता- विवेकानंद पाई पर्यावरण मनुष्य की जीवनदायिनी सत्ता-प्रो. राम कुमार मोतिहारी। पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में संस्कार भारती बिहार द्वारा 'भारतीय संस्कृति और साहित्य में पर्यावरण चेतना' विषयक ई-परिचर्चा का आयोजन संस्कार भारती बिहार के फेसबुक पृष्ठ से लाइव किया गया। विषय प्रवर्तन प्रो. अरुण कुमार भगत, मा. सदस्य, बिहार लोक सेवा आयोग और अध्यक्षता श्री विवेकानंद पाई, राष्ट्रीय सचिव, विज्ञान भारती ने की। मुख्य वक्ता प्रो. राम कुमार, सुप्रसिद्ध पर्यावरणविद एवं पूर्व विभागाध्यक्ष , पर्यावरण विज्ञान विभाग, दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, गया थे। संयोजन और संचालन डॉ. परमात्मा कुमार मिश्र, सहायक प्रोफेसर, मीडिया अध्ययन विभाग, महात्मा गांधी केविवि ने की।  प्रो. अरुण कुमार भगत ने विषय प्रवर्तन करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति अरण्य संस्कृति रही है। इसलिए चार आश्रमों में गृहस्थ आश्रम के अतिरिक्त तीनों आश्रम वन में बिताने वाले रहे। अर्थात जीवन जीने के अधिकांश समय को प्रकृति के सबसे नजदीक रहकर उसे सं