Posts

Showing posts from October, 2023

रांची के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में केविवि के छात्र विकास का चयन

Image
मोतिहारी। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (एमजीसीयू) के मीडिया अध्ययन विभाग के प्रथम बैच 2020-2023 के छात्र विकास कुमार उपाध्याय का चयन रांची के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान के डिजिटल विंग में हुआ है।  ज्ञात हो कि विकास अपने इंटर्नशिप की शुरुआत जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से किया और बाद में दिल्ली और पटना के महत्वपूर्ण मीडिया संस्थानों में भी अपनी इंटर्नशिप की। विकास ने शुरू से ही मेधावी विद्यार्थी के रूप में अपनी उत्कृष्ट पहचान बनाई थी। इस उपलब्धि पर महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो संजय श्रीवास्तव ने विकास कुमार उपाध्याय एवं विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अंजनी कुमार झा एवं शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह न केवल महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी के लिए बल्कि चंपारण के लिए खुशी का पल है।  साथ ही कुलपति प्रो. श्रीवास्तव ने मीडिया अध्ययन विभाग के बीएजेएमसी प्रथम बैच की इस सफलता को अन्य विद्यार्थियों के लिए अनुकरणीय बताया। उन्होंने कहा कि मीडिया का भविष्य पूर्ण रुप से डिजिटल होने वाला हैं। आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि विकास डिजिटल