कल से नगर निगम के कर्मचारियों का अनिश्चित कालीन हडताल
मोतिहारी। नगर निगम मोतिहारी के कर्मचारियों के संगठन के कार्य कारिणी कमिटी की बैठक में सोमावर से अनिश्चित कालीन हडताल करने का निर्णय लिया गया।
इसमें निर्णय लिया गया कि अनिश्चित कालीन हडताल के लिए जिला प्रशासन व प्रशासक सह जिला पदाधिकारी पुर्वी चम्पारण मोतिहारी द्वारा अनुमण्डल पदाधिकारी सदर मोतिहारी को 30-03-22 व 17-05-22के पत्र तथा संगठन के पत्रो पर कोई संवेदना नहीं दिखाया। ये अधिकारी बात करने के लिए तैयार नहीं हैं। बि.रा.स्था. निकाय कर्मचारी महासंघ जिला शाखा ईकाई नगर निगम मोतिहारी के सचिव भाग्य नारायण चौधरी ने इस पर दुख व्यक्त किया। तथा इसे नगर निगम प्रशासन एवं जिला प्रशासन का अलोकतांत्रिक और तानाशाही पुर्ण कार्य माना गया।
बताया जाता है कि 28जनवरी 20 को तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी के कक्ष में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं संग ठन के पदाधिकारी के साथ समझौता हुआ था जिसका अनुपालन अब तक नहीं हो पाया है और कई बार प्रदर्शन धरना, कार्य बहिष्कार और वार्ता के प्रयास करने पर एफ़ आई आर दर्ज करना आदि तानाशाही, मनमानी, असंवेदनशीलता, अलोकतांत्रिक कार्य आचरण के चलते समाधान नहीं होने के विरोध में सोमावर से अनिश्चित कालीन हडताल करने का निर्णय लिया गया।
हडताल शांति व लोकतांत्रिक तरीके से किया जायेगा। मौके पर भुपेन्द्र कुमार लाल, भरत राम, आलम खाँ, कौश्ल्या देवी, राजेश राउत भुतेलि मल्ली, शंभु मल्ली, राजू मल्ली, परमेश्वर राउत, कलावति देवी, म. शकिल, अरूण राम, विन्देश्वर राम, अशोक राम, फ़िरोज अंसारी, बिरजु राम, अक्षय राम अशोक राम, बबलू, आदि ने विचार व्यक्त किया।
Comments
Post a Comment